ताजा खबर
अयोध्या में ताज होटल तक पहुंचेगी फोरलेन सड़क, शासन से मंजूरी का इंतजार   ||    अयोध्या में पिकअप से टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल, दोनों पैरों में फ्रैक्चर   ||    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 8 लोगों की मौत, भारी बारिश और तूफान का कहर   ||    US वीजा पर विदेशी छात्रों को बड़ी राहत, निलंबन के फैसले पर ट्रंप प्रशासन ने दिया अपडेट   ||    खुले में धूम्रपान करने पर 13,000 रुपये का जुर्माना, फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान   ||    Donald Trump: ट्रंप प्रशासन को एक और झटका, अमेरिकी कोर्ट ने हार्वर्ड में विदेशी छात्रों पर लगे बैन क...   ||    भारत से हार के बाद फिर आसिम मुनीर की गीदड़ भभकी, सिंधु समझौते पर कही ये बात   ||    ट्रंप को कोर्ट से मिली टैरिफ वसूलने की इजाजत, रोक के फैसले को अस्थाई रूप से किया बहाल   ||    IFFCO का ऐतिहासिक प्रदर्शन: 2024-25 में रिकॉर्ड लाभ, नैनो डीएपी से किसानों को हुआ फायदा   ||    तेज हवा और भीषण बारिश का अलर्ट, एक नहीं दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, मानसून पर IMD का ताजा अपडेट   ||    Covid Alert LIVE: अमरावती में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव, जिले में तैयार स्पेशल कोविड वॉर्ड, राज्यों म...   ||    LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 30 मई 2025: टेरर लिंक मामले में पुलिस की जम्मू...   ||    राघव चड्ढा को ‘आइडियाज फॉर इंडिया 2025’ कॉन्फ्रेंस में बोलने का मौका, भारत की वैश्विक भूमिका पर करें...   ||    Weather 30 May 2025: दिल्ली में आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी, यूपी में झमाझम बारिश, जानें अन्य राज्यों म...   ||    Fact Check: इंडोनेशिया में समुद्र से मिली भगवान विष्णु की 5 हजार साल पुरानी मूर्ति? जानें क्या है वा...   ||    30 मई का इतिहास: जानिए इस दिन घटित महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म और पुण्यतिथि   ||    Chandra Gochar: आज विनायक चतुर्थी पर चंद्र करेंगे कर्क राशि में गोचर, इन 3 राशियों पर होगी धन-खुशियो...   ||    IPL 2025 छोड़कर गए RCB के धाकड़ खिलाड़ी ने बल्ले से मचाया कोहराम, ठोक डाली 13 बाउंड्री   ||    PBKS vs RCB: जीत के बाद विराट कोहली ने अनुष्का की तरफ किया खास इशारा, VIDEO वायरल   ||    PBKS vs RCB: विराट कोहली ने किया मुशीर खान का अपमान? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO   ||    +++ 

अमेरिका ने कहा, हम नहीं मानते इजराइल ने राफा पर कब्जा किया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 30, 2024

मुंबई, 29 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका ने ये मानने से इनकार कर दिया कि इजराइली सेना ने राफा को कब्जे में लेने के लिए बड़े स्तर पर ऑपरेशन लॉन्च किया है। BBC के मुताबिक, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका को नहीं लगता कि इजराइल ने पूरे राफा पर कब्जा कर लिया है। जबकि, इजराइली सेना 7 मई को टैंकों के साथ राफा में कब्जे के इरादे से घुस गई थी। अब वे राफा के सेंटर तक पहुंच गए हैं और उन्होंने मिस्र के बॉर्डर पर भी कब्जा कर लिया है। वहीं, रविवार को इजराइली सेना के हमले में राफा के रिफ्यूजी कैंप में रह रहे 45 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

तो वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक महीने पहले इजराइल को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर इजराइल राफा के राहत शिवरों या ज्यादा जनसंख्या वाले इलाकों पर हमला करता है तो वे इजराइल को हथियार देना बंद कर देंगे। उन्होंने कहा था कि इजराइल राफा में घुसपैठ को लेकर अमेरिका की खींची लकीर का न लांघे। अब 45 लोगों की मौत के बाद व्हाइट हाउस ने ये मानने से इनकार कर दिया कि इसमें इजराइल का हाथ था। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि इजराइल मामले की जांच कर रहा है। इसलिए इस मामले में वे फिलहाल कुछ नहीं कह सकते हैं। वहीं, जब व्हाइट हाउस से सवाल किया गया कि क्या इजराइल ने राफा में हमला कर अमेरिका की खींची सीमा का उल्लंघन किया हैं? तो इसका जवाब देते हुए किर्बी ने साफ कर दिया कि अमेरिका को ऐसा नहीं लगता कि इजराइल ने कुछ गलत किया है। साथ ही, किर्बी ने कहा हमने अब तक इजराइली सेना को राफा में तबाही मचाते नहीं देखा है। हमने नहीं देखा कि इजराइली सेना की बड़ी-बड़ी टुकड़ियां राफा में घुस रही हों। उन्होंने कहा कि हमने इजराइल के लिए अपनी नीतियों में कोई बदलाव नहीं किया है। व्हाइट हाउस का कहना है कि अमेरिका राफा पर कब्जे का समर्थन नहीं करता है। अगर उन्हें लगा कि इजराइल ने उनकी रेड लाइन क्रॉस की तो उसको इजराइल का समर्थन न करने के बारे में सोचना पड़ सकता है।जॉन किर्बी ने बताया कि 25 मई को हमास की अल-कासिम बिग्रेड ने तेल अवीव में हमला किया था। इसके बाद इजराइल ने एयर स्ट्राइक की, जिसमें हमास के दो अधिकारियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जिस जगह यह हमला हुआ वहां हमास के हथियार और विस्फोट थे, जिस कारण आग लगी और 45 लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि राफा में हुई घटना दिल दहला देने वाली और डरावनी है। जंग में किसी निर्दोष की जान नहीं जानी चाहिए।

अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.