ताजा खबर
चीन के टैरिफ को लेकर क्या ट्रंप से सवाल करेंगे एलन मस्क या दोनों में फिर टकराव?   ||    अमेरिका में नया वीजा कानून? 3 लाख भारतीय छात्रों पर मंडराया बाहर निकाले जाने का खतरा   ||    भूकंप से फिर कांप गई धरती 2 देशों में आया 5.4 और 5.8 की तीव्रता वाला Earthquake   ||    डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर लगाया 104% टैरिफ, आज रात से होगा लागू, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि   ||    नाइट क्लब में कैसे गई 66 लोगों की जान? डोमिनिकन गणराज्य में हादसे से पहले का वीडियो वायरल   ||    ‘कछुए की चाल’ की तरह बैटिंग करने पर इस खिलाड़ी के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, टीम की भी हुई फजीहत   ||    एशिया कप 2025 में कैसी हो सकती है भारतीय टीम? इन खिलाड़ियों पर लटकी तलवार   ||    ‘कछुए की चाल’ की तरह बैटिंग करने पर इस खिलाड़ी के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, टीम की भी हुई फजीहत   ||    इतिहास में 9 अप्रैल: स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वैज्ञानिक खोजों तक, जानिए इस तारीख के महत्वपूर्ण घटन...   ||    Guru Nakshatra Privartan: गुरु 10 अप्रैल को बदलेंगे नक्षत्र, इन राशियों का सुधरेगा जीवन, धन-वैभव की ...   ||    Fact Check: क्या IPL 2025 के बीच में ही रिटायर हो रहे एम एस धोनी? जानें क्या है सच्चाई   ||    संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव   ||    अयोध्या में बन सकता है थाई रामायण मंदिर, पीएम मोदी से भूमि देने की मांग   ||    शिक्षक भर्ती मामले में ममता सरकार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच पर लगाई रोक   ||    वैष्णो देवी के भक्तों के लिए गुड न्यूज, नई दिल्ली से डायरेक्ट ट्रेन इस तारीख से   ||    ‘मोदी मनुष्य नहीं अवतार हैं’, कंगना ने प्रधानमंत्री की तारीफों के बांधे पुल   ||    ‘तमिलनाडु के राज्यपाल का फैसला असंवैधानिक और मनमाना’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला   ||    ‘तमिलनाडु के राज्यपाल का फैसला असंवैधानिक और मनमाना’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला   ||    33 करोड़ के मालिक, शाही शौक और लग्जरी लाइफस्टाइल; दुबई के राजकुमार का भारत दौरा आज   ||    Kaalchakra: गायत्री मंत्र के जाप मात्र से मिलेगा महापुण्य! पंडित सुरेश पांडेय से जानें नियम और लाभ   ||    +++ 

EC ने कहा, चुनाव से पहले हम पर बनाया जा रहा दबाव, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 4, 2025

मुंबई, 04 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चुनाव आयोग (EC) ने मंगलवार को राजनीतिक पार्टियों के बार-बार दबाव बनाने और आरोपों पर अपनी बात रखी। EC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, 3 सदस्यीय आयोग ने महसूस किया है कि दिल्ली चुनावों में आयोग को बदनाम करने के लिए बार-बार जानबूझकर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। आयोग ने कहा, 'रणनीति इस प्रकार है कि मानो EC एक एकल सदस्यीय निकाय है। आयोग ने संवैधानिक तरीके से आरोपों का बुद्धिमत्ता के साथ धैर्यपूर्वक सामना किया और इससे प्रभावित नहीं हुआ है।' हालांकि अपने इस बयान में आयोग ने किसी भी पार्टी का नाम नहीं लिया है। आयोग ने कहा कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव साफ-सुथरे होंगे। इसके लिए 1.5 लाख कर्मी तैनात किए गए हैं।

दरअसल, AAP और सीएम आतिशी ने आज सुबह आरोप लगाया कि चुनाव आयोग गुंडागर्दी को बढ़ावा दे रहा है। वह भाजपा को सपोर्ट कर रहा है। पार्टी ने यह आरोप तब लगाया, जब दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया।

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह CM आतिशी पर आचार संहिता (MCC) के उल्लंघन का केस दर्ज किया। इस पर आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा- ECI राजीव कुमार जी, अपनी सोई हुई आत्मा को जगाओ। आज लोकतंत्र राजीव कुमार के हाथ में है। कल हमें सूचना मिली कि रमेश बिधूड़ी की टीम के कुछ लोग कालकाजी में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को धमका रहे हैं। हमारे पास जीपीएस टैग वाली तस्वीरें हैं, जिनसे पता चलता है कि रोहित चौधरी नाम का एक व्यक्ति रात में साइलेंस टाइम के दौरान भी मौजूद था। हमारी शिकायत पर पुलिस उसे ले गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रमेश बिधूड़ी के कुछ लोग दूसरी कार में घूम रहे थे। उसमें अनुज बिधूड़ी भी था, जो रमेश बिधूड़ी का भतीजा है। जब एसएचओ वहां पहुंचा और उसने अनुज बिधूड़ी को देखा तो उसने सबके सामने उन्हें भगा दिया। इस बात से ध्यान हटाने के लिए पुलिसकर्मियों ने दो स्थानीय लड़कों की पिटाई की, जो MCC उल्लंघन का वीडियो बना रहे थे। उन्हें बिना एफआईआर के रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक थाने में रखा गया।

CM आतिशी ने सोमवार देर रात आरोप लगाया था कि BJP के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के गुंडे कालकाजी विधानसभा में लोगों को धमका रहे हैं, जिसमें पुलिस भी उनका साथ दे रही है। अपने आरोप को साबित करने के लिए आतिशी ने X पर कई वीडियो शेयर किए। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए मनीष बिधूड़ी जी- जो रमेश बिधूड़ी जी के भतीजे हैं, कालकाजी के वोटर ना होते हुए भी कालकाजी में घूम रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि प्रशासन कार्रवाई करेगा।' इधर, आतिशी के आरोप पर रमेश बिधूड़ी ने एक पोस्ट में लिखा, 'ये हार की बौखलाहट है। कुछ दिन पहले किसी और का फोटो दिखा कर उसे मनीष बिधूड़ी बोल रही थीं। आज किसी और को बता रही हैं।' पुलिस ने भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के समर्थक मनीष बिधूड़ी पर भी आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया। इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने आतिशी के ट्विटर पोस्ट पर रिप्लाई कर दी।

अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.