अयोध्या न्यूज डेस्क: अयोध्या के सोहावल में नेशनल हाईवे-27 से मंगलसी गांव को जोड़ने वाली सड़क की हालत काफी खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं और दोनों तरफ की गिट्टियां भी उखड़ चुकी हैं। इसकी वजह से इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
इस सड़क से हर दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्कूली बच्चे आते-जाते हैं। सड़क खराब होने के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में दिक्कत होती है। वहीं, मरीजों को अस्पताल ले जाने वाले लोगों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
इस रास्ते से एंबुलेंस भी गुजरती है, लेकिन गहरे गड्ढों के कारण उसे निकलने में परेशानी होती है। ऐसे में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द सड़क ठीक कराने की मांग की है। मांग करने वालों में रंजीत, सुदामा, हनुमान, जगदेव, राम अवतार, रामधनी, धर्मेंद्र, राकेश, रमजोर, राम अवतार, सुमिरि और लखाई शामिल हैं।