ताजा खबर

अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन के नाम पर धर्मशाला बनवाएंगे अमिताभ बच्चन, 20 से ज्यादा कमरे होंगे

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, September 16, 2026

अयोध्या न्यूज डेस्क: अयोध्या में मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने धर्मशाला बनाने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण में बिल्डिंग प्लान जमा किया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह धर्मशाला उनके पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन के नाम पर बनाई जाएगी। इसमें 20 से ज्यादा कमरे होने की संभावना है, जहां देश के अलग-अलग हिस्सों से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने मंगलवार को बताया कि अमिताभ बच्चन ने धर्मशाला के नक्शे के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या को भव्य रूप देने में देशभर के कई नामी लोगों का योगदान रहा है और इसी कड़ी में अमिताभ बच्चन ने भी श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा तैयार करने की योजना बनाई है।

अधिकारियों के अनुसार, धर्मशाला अयोध्या में अमिताभ बच्चन द्वारा खरीदी गई जमीन पर बनाई जाएगी। प्रस्ताव को लेकर अखबारों में सूचना प्रकाशित कर लोगों से आपत्तियां मांगी गई हैं। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद आपत्तियों और प्रस्ताव की जांच की जाएगी।

अनुराग जैन ने बताया कि सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमों के मुताबिक नक्शे को मंजूरी दी जाएगी। धर्मशाला बनने के बाद दूर-दराज से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने के साथ दूसरी जरूरी सुविधाएं भी एक व्यवस्थित तरीके से मिल सकेंगी।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.