ताजा खबर

सीगल इंडिया को अयोध्या बाईपास का 1,199 करोड़ का प्रोजेक्ट, शेयरों में जबरदस्त उछाल

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, July 2, 2025

अयोध्या न्यूज डेस्क: सीगल इंडिया को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। अब इस कंपनी को अयोध्या में 35 किलोमीटर लंबी बाईपास सड़क बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इस प्रोजेक्ट को सीगल की सहायक कंपनी 'सीगल नॉर्दर्न अयोध्या बाईपास प्राइवेट लिमिटेड' को सौंपा है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत करीब 1,199 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इस खबर के सामने आने के बाद कंपनी के शेयरों में भी अच्छी तेजी देखी गई। मंगलवार को BSE पर सीगल इंडिया के शेयर ₹271.45 पर बंद हुए, जो कि पिछले दिन की तुलना में ₹17.80 यानी 7.02% ज्यादा है। आज भी निवेशकों की नजर इस शेयर पर बनी रह सकती है।

NHAI ने कंपनी को 1 जुलाई को ऑफिशियल लेटर भेजकर बताया है कि इस प्रोजेक्ट की "Appointed Date" यानी शुरुआत की तारीख 9 जुलाई 2025 तय की गई है। इसी दिन से प्रोजेक्ट पर औपचारिक तौर पर काम शुरू हो जाएगा। इस बाईपास को दो हिस्सों में बनाया जाएगा—पहला हिस्सा NH-27 के उत्तर में 30.40 किमी लंबा होगा और दूसरा हिस्सा NH-27 के दक्षिण में 5 किमी लंबा होगा।

गौरतलब है कि यह सीगल इंडिया का पहला ऐसा बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है। इससे पहले मार्च 2024 में कंपनी को पंजाब के लुधियाना में भी एक 25.24 किमी लंबे 6-लेन बाईपास बनाने का प्रोजेक्ट मिला था। यह लुधियाना-अजमेर इकॉनॉमिक कॉरिडोर का हिस्सा है और इसकी कुल लागत ₹923 करोड़ के करीब है। इस प्रोजेक्ट को 24 महीने में पूरा किया जाना है।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.