ताजा खबर

सरयू तट पर बाढ़ से निपटने की तैयारी, प्रशासन ने की व्यापक मॉकड्रिल

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, June 11, 2026

अयोध्या न्यूज डेस्क: रुदौली क्षेत्र के पूरे महंगू मजरे संदरी स्थित सरयू नदी तट पर संभावित बाढ़ आपदा से निपटने के लिए गुरुवार को प्रशासन ने व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया। अभ्यास के दौरान नदी में लोगों के फंसने और डूबने की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई, ताकि आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों को परखा जा सके। सूचना मिलते ही पुलिस, होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीमों ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया।

मॉकड्रिल के दौरान बचाव दल ने जीवन रक्षक उपकरणों की मदद से नदी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें राहत शिविर तक पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सा टीम ने प्राथमिक उपचार प्रदान किया। इस अभ्यास के जरिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और आपदा प्रबंधन की क्षमता का प्रदर्शन किया गया।

अभ्यास के बाद एसडीएम संतोष कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने महंगूपुरवा, कैथी, सल्लाहपुर, अब्बूपुर, संदरी और पसैया गांवों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राहत शिविरों में उपलब्ध संसाधनों, उपकरणों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मॉकड्रिल में एडीएम (एफआर) अमित कुमार भट्ट, डोगरा रेजिमेंट के मेजर राजीव कुमार, क्षेत्राधिकारी आशीष निगम, सीओ होमगार्ड, तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभ्यास का उद्देश्य ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान सतर्कता और बचाव उपायों के प्रति जागरूक करना तथा आपदा की स्थिति में प्रशासन की तैयारियों को मजबूत बनाना है।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.