ताजा खबर

रामजन्मभूमि परिसर में खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन, सुरक्षा के चलते कुछ देर रुका दर्शन

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, October 3, 2026

अयोध्या न्यूज डेस्क: अयोध्या के रामजन्मभूमि परिसर में शुक्रवार दोपहर अचानक गैस की तेज गंध फैलने से कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। जांच में पता चला कि राम मंदिर की उत्तर-पश्चिम दिशा में परकोटे के बाहर से गुजर रही गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी। सुरक्षा को देखते हुए रामलला समेत परिसर के सभी मंदिरों में दर्शन कुछ देर के लिए रोक दिए गए।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रीन गैस लिमिटेड के अधिकारियों को सूचना दी गई। कंपनी की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक कर गैस का रिसाव बंद किया। इस पूरी प्रक्रिया में करीब आधे घंटे का समय लगा। रिसाव रुकने के बाद करीब डेढ़ बजे दर्शन दोबारा शुरू कर दिए गए।

बताया गया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे परिसर में अचानक गैस की तेज गंध महसूस हुई थी। सुरक्षा अधिकारियों ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि उत्तरी हिस्से में ग्रीन हाउस के पास जेसीबी से खुदाई के दौरान कुबेर टीला की तरफ जाने वाले रास्ते के पास पाइपलाइन फट गई थी। सुरक्षा के लिहाज से श्रद्धालुओं को वहीं रोक दिया गया और दर्शन अस्थायी तौर पर बंद कर दिए गए।

रामजन्मभूमि परिसर में हाल ही में रसोई गैस की परेशानी को देखते हुए ग्रीन गैस लिमिटेड की ओर से पाइप्ड नेचुरल गैस यानी पीएनजी की पाइपलाइन बिछाई गई थी। साकेत महाविद्यालय के पास पराग डेयरी से करीब ढाई किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के जरिए सीता रसोई में भोग तैयार करने और दूसरे कामों के लिए गैस पहुंचती है। ट्रस्ट के सुरक्षा प्रभारी कैप्टन केके तिवारी ने बताया कि खुदाई के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई थी, लेकिन जल्द ही रिसाव रोक दिया गया और किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.