ताजा खबर

अयोध्या में हल्की बारिश के बाद फिर बढ़ी उमस, अगले 24 घंटे बारिश के आसार नहीं

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, June 25, 2026

अयोध्या न्यूज डेस्क: अयोध्या में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, लेकिन लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार सुबह तेज धूप के बीच अचानक मौसम बदला और जिले के कई हिस्सों में घने बादल छा गए। इसके बाद करीब 10 से 15 मिनट तक हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को राहत की उम्मीद जगी, लेकिन बारिश रुकते ही फिर तेज धूप निकल आई और उमस बढ़ गई।

सुबह हुई बूंदाबांदी के बाद लोगों और किसानों को लगा था कि तापमान में कमी आएगी, लेकिन दोपहर तक मौसम फिर से गर्म हो गया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। आसमान में हल्के बादल जरूर बने हुए हैं, लेकिन इसका तापमान पर कोई खास असर नहीं दिखाई दे रहा है।

कृषि विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा है। अधिकतम आर्द्रता 77 प्रतिशत और न्यूनतम 42 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि हवा की औसत गति 4.7 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा के अनुसार अगले 24 घंटे में अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। तापमान सामान्य से अधिक बना रहने के कारण लू जैसे हालात बने रह सकते हैं। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों, बुजुर्गों व बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.