ताजा खबर

अयोध्या में गैस एजेंसियों पर बड़ी कार्रवाई, कालाबाजारी के आरोप में लाखों का जुर्माना

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, May 28, 2026

अयोध्या न्यूज डेस्क: अयोध्या जिले में एलपीजी संकट और गैस एजेंसियों की कथित कालाबाजारी को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला आपूर्ति विभाग और ऑयल कंपनियों की संयुक्त टीम ने कई गैस एजेंसियों पर शिकंजा कसते हुए दो लाख से पांच लाख रुपये तक का अर्थदंड लगाया है।

सबसे बड़ी कार्रवाई कुसुम इंडेन गैस सर्विस के उसरु स्थित गोदाम पर की गई, जहां जांच के दौरान 178 घरेलू गैस सिलेंडरों की चोरी का मामला सामने आया। इस मामले में जिला आपूर्ति विभाग ने संबंधित एजेंसी के खिलाफ स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिला आपूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि गैस वितरण में गड़बड़ी और उपभोक्ताओं की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए यह अभियान चलाया गया। शिकायतों के समाधान के लिए विभाग ने कंट्रोल रूम भी बनाया, जहां पिछले दो महीनों में एक हजार से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की एजेंसियों से जुड़ी शिकायतें भी शामिल थीं। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने की व्यवस्था भी लागू की गई है।

लगातार शिकायतें मिलने और जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर शिवकुमार इंडेन गैस सर्विस इटौंजा, शशि गैस सर्विस, ईगल गैस सर्विस, कमर इंडेन और मां कामाख्या भारत एजेंसी को चेतावनी नोटिस जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, कालाबाजारी या अवैध भंडारण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि कोई एजेंसी अधिक कीमत वसूलती है या सिलेंडर देने में आनाकानी करती है, तो इसकी शिकायत तुरंत कंट्रोल रूम में दर्ज कराएं।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.