ताजा खबर

राम मंदिर दानराशि मामले में राहुल-खड़गे का पीएम मोदी को पत्र, स्वतंत्र जांच की मांग

Photo Source : Google

Posted On:Monday, July 20, 2026

अयोध्या न्यूज डेस्क: राम मंदिर की दानराशि में कथित गड़बड़ी के मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है। दोनों नेताओं ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ दान दिया था, लेकिन कथित गड़बड़ी की खबरों से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।

पत्र में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हुआ था और इसकी घोषणा स्वयं प्रधानमंत्री ने संसद में की थी। उनका आरोप है कि ट्रस्ट के सदस्यों की नियुक्ति केंद्र सरकार ने की थी। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रस्ट से जुड़े पूर्व महासचिव चंपत राय के इस्तीफे और मामले में हुई गिरफ्तारियों के बाद सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री से मांग की कि ट्रस्ट के वित्तीय लेन-देन, नकद दान, सोना-चांदी समेत सभी चढ़ावे की स्वतंत्र और व्यापक जांच कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जांच रिपोर्ट और ट्रस्ट के खातों को सार्वजनिक किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को पता चल सके कि उनका दान किस तरह उपयोग में लाया गया। साथ ही दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की भी मांग की गई।

गौरतलब है कि राम मंदिर की दानराशि में कथित गड़बड़ी का मामला जून की शुरुआत में सामने आया था। इस मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और ट्रस्ट के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। 25 जून को ट्रस्ट की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.