ताजा खबर

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, यूपी समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट

Photo Source : Google

Posted On:Monday, May 25, 2026

अयोध्या न्यूज डेस्क: उत्तर भारत समेत उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में उत्तर और मध्य भारत में गंभीर हीटवेव की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा शुरू होने के साथ ही अगले सात दिनों तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर बना रहेगा।

आईएमडी ने बताया कि 28 मई तक उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि 28 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते 29 और 30 मई को अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के लिए 26 और 27 मई को हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 24 से 28 मई तक ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए 24 से 26 मई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि इन वर्गों में हीट स्ट्रोक और गर्मी से जुड़ी बीमारियों का खतरा ज्यादा है।

राजस्थान में भी गर्मी का कहर लगातार बढ़ रहा है। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी जयपुर के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में 26 और 27 मई को तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

भीषण गर्मी का असर दक्षिण भारत में भी देखने को मिला है। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, हीटवेव की वजह से दक्षिण भारत में अब तक कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.