ताजा खबर

अयोध्या में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, March 4, 2026

अयोध्या न्यूज डेस्क: अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूर की जान चली गई। हैदरगंज थाना अंतर्गत सेमरी बल्लीपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार राजगीर मिस्त्री को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सेमरी बल्लीपुर निवासी 45 वर्षीय रमेश कुमार मजदूरी कर देर रात साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए।

ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से उन्हें बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉ. अतुल कुमार मिश्रा ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस बाइक चालक की तलाश में जुटी है।

रमेश कुमार की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी लीलावती का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं, जिनमें अधिकांश बच्चे नाबालिग हैं। ग्राम प्रधान रामचंद्र यादव ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.