ताजा खबर

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, February 21, 2026

अयोध्या न्यूज डेस्क: लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शुक्रवार से राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुरुआत उत्साह और उमंग के साथ हुई। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का जोश देखते ही बन रहा था। सौ मीटर दौड़ में अयोध्या की गुलिस्ता ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता, वहीं शॉटपुट स्पर्धा में बस्ती की संजू ने पहला स्थान हासिल किया। बैडमिंटन मुकाबले में गोरखपुर की सोनम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की।

यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य केवल तकनीकी प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को खेलों से जोड़कर उनके समग्र विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आईटीआई संस्थानों में खेल गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। खेलों से विद्यार्थियों में शारीरिक सुदृढ़ता के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है, जो उनके भविष्य निर्माण में सहायक होती है।

प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने जानकारी दी कि विभाग द्वारा पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई है, जिसमें प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से 579 प्रतिभागी (271 महिला और 308 पुरुष) हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण निदेशक अभिषेक सिंह के अनुसार 22 फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो समेत कुल 13 खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.