ताजा खबर

ईरान संकट से व्याकुल तेहरान की बेटी, 48 घंटे से परिवार से संपर्क न होने पर बढ़ी चिंता

Photo Source : Google

Posted On:Monday, March 2, 2026

अयोध्या न्यूज डेस्क: अमेरिका-इजराइल हमलों के बीच ईरान में बिगड़े हालात ने जिले में रहने वाली तेहरान की बेटी की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 से 48 घंटे से मां-पिता और भाई से संपर्क न हो पाने के कारण वह बेहद परेशान हैं और हालात सामान्य होने की दुआ कर रही हैं। इंटरनेट सेवाएं बाधित होने से बातचीत लगातार प्रभावित हो रही है।

वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आरबी वर्मा के बड़े बेटे डॉ. सौरभ वर्मा का विवाह नवंबर 2025 में तेहरान निवासी डॉ. परनियन से हुआ था। डॉ. परनियन की मां डॉ. कातून ईरान में जानी-मानी ईएनटी सर्जन हैं, पिता डॉ. बेहनाम पशु चिकित्सक हैं और उनका भाई स्नातक का छात्र है। करीब चार वर्ष पहले एमबीबीएस के बाद डॉ. परनियन दिल्ली में इंटर्नशिप के दौरान डॉ. सौरभ के संपर्क में आई थीं। पारिवारिक सहमति के बाद दोनों ने पिछले वर्ष रीडगंज स्थित एक होटल में विवाह किया।

वर्तमान में डॉ. सौरभ जयपुर में चर्म रोग विभाग में परास्नातक कर रहे हैं, जबकि डॉ. परनियन भी आगे की पढ़ाई की तैयारी में जुटी हैं। लेकिन ईरान में बदले हालात ने उनकी दिनचर्या पर मानसिक दबाव बढ़ा दिया है। उनके परिजनों ने एहतियातन तेहरान से करीब 50-60 किलोमीटर दूर एक विला में शरण ली है, फिर भी अस्थिर स्थिति के कारण परिवार चिंतित है।

डॉ. परनियन ने बताया कि पहले रोज कई बार बातचीत हो जाती थी, लेकिन अब कभी-कभी दो दिन तक संपर्क नहीं हो पाता। मां-पिता और खासकर अपने छोटे भाई से बात किए बिना उनका दिन अधूरा सा लगता है। यहां वे अपने दायित्व निभा रही हैं, पर मन मायके की सलामती को लेकर व्याकुल है। परिवार और ससुराल पक्ष उन्हें ढांढस बंधा रहा है और सभी जल्द शांति बहाल होने की उम्मीद कर रहे हैं।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.