भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए उनका तीसरा इंटरनेशनल मुकाबला बेहद यादगार बन गया है। आखिरकार उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने विकेटों का खाता खोल ही लिया। आकिब ने न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम साइफर्ट को अपना शिकार बनाकर अपने इंटरनेशनल करियर का पहला विकेट हासिल किया।
लेकिन यह कमाल यहीं नहीं थमा, इसके बाद भी आकिब नबी की घातक गेंदबाजी का सिलसिला जारी रहा। उन्होंने अपनी बेहतरीन लाइन-लेन्थ और स्विंग से कीवी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और एक के बाद एक लगातार झटके देकर न्यूजीलैंड की टीम की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ा दीं।