ताजा खबर
शिक्षक भर्ती मामले में ममता सरकार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच पर लगाई रोक   ||    वैष्णो देवी के भक्तों के लिए गुड न्यूज, नई दिल्ली से डायरेक्ट ट्रेन इस तारीख से   ||    ‘मोदी मनुष्य नहीं अवतार हैं’, कंगना ने प्रधानमंत्री की तारीफों के बांधे पुल   ||    ‘तमिलनाडु के राज्यपाल का फैसला असंवैधानिक और मनमाना’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला   ||    ‘तमिलनाडु के राज्यपाल का फैसला असंवैधानिक और मनमाना’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला   ||    33 करोड़ के मालिक, शाही शौक और लग्जरी लाइफस्टाइल; दुबई के राजकुमार का भारत दौरा आज   ||    Kaalchakra: गायत्री मंत्र के जाप मात्र से मिलेगा महापुण्य! पंडित सुरेश पांडेय से जानें नियम और लाभ   ||    8 अप्रैल का इतिहास: शहीदों की कुर्बानी, आज़ादी का संघर्ष और विश्व घटनाओं की झलक   ||    Fact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की...   ||    MI vs RCB: भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, सीएसके के पूर्व दिग्गज को पछाड़ बनाया महारिकॉर्ड   ||    पाकिस्तान से सीरीज जीतने के बाद कीवी टीम को लगा बड़ा झटका, गैरी स्टीड ने छोड़ा कोच पद   ||    आतंकी तहव्वुर राणा की आखिरी चाल हुई फेल, US सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, भारत आने का रास्ता साफ   ||    50 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगा देंगे…डोनाल्ड ट्रंप की चीन को धमकी; दिया ये अल्टीमेटम   ||    शोशना चैटफील्ड कौन, जिन्हें ट्रंप ने किया बर्खास्त? क्यों लिया इतना बड़ा फैसला   ||    टैरिफ वापस लेने पर ट्रंप का दोटूक जवाब, जानें नेतन्याहू ने US प्रेसिडेंट से क्या वादा किया?   ||    56000 रुपये तक कब आएगा सोने का भाव? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट   ||    अयोध्या में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए कार्यशालाओं की श्रृंखला, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्...   ||    अयोध्या में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, सिपाही की चोरी हुई बाइक समेत तीन बदमाश गिरफ्तार   ||    रामनवमी पर बिहार को सौगात, सीतामढ़ी-अयोध्या राम-जानकी पथ को मंजूरी   ||    फैजाबाद में पुजारी की संदिग्ध हालात में हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव   ||    +++ 

कैसे और कहां हाईजैक की गई ट्रेन? पाकिस्तान के कितने लोगों और सैनिकों की जान खतरे में

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 12, 2025

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक बड़ी आतंकी वारदात सामने आई है। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने लगभग 500 यात्रियों को ले जा रही जाफर एक्सप्रेस नामक ट्रेन का अपहरण कर लिया। यह घटना बलूचिस्तान प्रांत के बोलन क्षेत्र में उस समय घटी, जब ट्रेन क्वेटा से पेशावर की ओर जा रही थी। खबरों के मुताबिक, 15 से अधिक हमलावर मारे जा चुके हैं और महिलाओं तथा बच्चों समेत 350 से अधिक यात्रियों को छुड़ा लिया गया है। हालांकि, बीएलए की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उन्होंने खुद ही आम यात्रियों को रिहा किया और उन्हें माख शहर भेजा, जहां से वे अपने घर सुरक्षित लौट सकेंगे।

कैसे हुआ ट्रेन का अपहरण?

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीएलए के लगभग 400 से 500 विद्रोहियों ने इस हमले को अंजाम दिया। इस ट्रेन में पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के करीब 200 सैनिक सवार थे। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से रवाना हुई थी और इसे पंजाब प्रांत के लिए भेजा जा रहा था। ट्रेन में सेना की अलग-अलग बटालियन शामिल थीं, जो पेशावर होते हुए पंजाब पहुंचने वाली थीं।

हमलावरों ने बोलन इलाके में ट्रेन को निशाना बनाया। यह क्षेत्र पहाड़ी और दुर्गम है, जिसमें कुल 17 सुरंगें हैं। इन सुरंगों में से एक में विस्फोट कर बीएलए ने ट्रेन को रोक दिया। इसके तुरंत बाद विद्रोहियों ने ट्रेन पर हमला बोलते हुए भारी गोलीबारी शुरू कर दी। इसी गोलीबारी में 30 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।

350 बंधक सुरक्षित, लेकिन तनाव बरकरार

बीएलए ने दावा किया है कि उन्होंने आम नागरिकों को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचाई और खुद ही उन्हें रिहा कर दिया। यात्रियों को दूसरी ट्रेन से बलूचिस्तान के कच्छ जिले के माख शहर भेजा गया है। वहां से उन्हें उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। फिलहाल सेना और आईएसआई की संयुक्त टुकड़ी मौके पर तैनात है, और ऑपरेशन जारी है। पाकिस्तान सरकार ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

बीएलए का दावा और पाकिस्तानी सेना की प्रतिक्रिया

बीएलए ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने 30 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है और सेना के दर्जनों हथियारों तथा गोला-बारूद पर कब्जा कर लिया है। दूसरी ओर, पाकिस्तानी सेना का दावा है कि ऑपरेशन अभी भी जारी है और जल्द ही सभी विद्रोहियों को खत्म कर दिया जाएगा। इस घटना ने बलूचिस्तान में एक बार फिर हालात को तनावपूर्ण बना दिया है।

पृष्ठभूमि और आगे की स्थिति

जाफर एक्सप्रेस पाकिस्तान की प्रसिद्ध यात्री ट्रेन है, जिसे अक्टूबर 2024 में फिर से चालू किया गया था। यह ट्रेन क्वेटा और पेशावर के बीच 1,600 किलोमीटर की दूरी तय करती है। बलूचिस्तान लंबे समय से विद्रोह और असंतोष का केंद्र रहा है, जहां बीएलए जैसे संगठनों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के बाद पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा चुनौतियां और गहराएंगी।

अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.