ताजा खबर
Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद कीव हाई अलर्ट पर, दो जगह लगी आग   ||    ‘पाकिस्तान नागरिक और आतंकियों में फर्क नहीं करता…’ UN में भारत ने फिर खोली पड़ोसी की पोल   ||    सिर्फ Apple नहीं, अब सैमसंग के फोन भी होंगे अमेरिका में महंगे, ट्रंप का नया फैसला   ||    डोनाल्ड ट्रंप ने की 50 फीसदी टैरिफ लगाने की सिफारिश, ऐलान के बाद गिरे लग्जरी ब्रांड्स के शेयर   ||    Donald Trump: अमेरिका में न्यूक्लियर पावर को मिलेगी नई ताकत, ट्रंप ने नए आदेश पर किए साइन   ||    जुलाई में आएगी मेगा सुनामी, उबलने लगेगा समुद्र, जापानी बाबा वेंगा की ताजा भविष्यवाणी, पर्यटक इस देश ...   ||    Covid Alert: कोविड के देश में अब तक कुल कितने मामले? नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता   ||    ‘पाकिस्तान नागरिक और आतंकियों में फर्क नहीं करता…’ UN में भारत ने फिर खोली पड़ोसी की पोल   ||    कौन थे शशांक तिवारी? 23 साल के आर्मी ऑफिसर साथी को बचाते हुए शहीद   ||    LIVE Weather Update: 24 घंटों में केरल पहुंचेगा मानसून, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें लाइव अ...   ||    LIVE Aaj Ki Taza Khabar: पुंछ के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात   ||    Bengaluru News: मेट्रो में महिलाओं की फोटो और वीडियो बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार   ||    24 मई का इतिहास: भारत और विश्व में हुई प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: भारतीय सेना के नाम पर ऑनलाइन मांगा जा रहा डोनेशन, व्हाट्सऐप पर वायरल हो रहा पोस्ट पूरी त...   ||    Mercury Saturn Sextile Aspect: शनि जयंती से पहले शनि डालेंगे लाभ दृष्टि, इन 3 राशियों को मिलेगी सफलत...   ||    आईपीएल 2025: सनराइजर्स से हार में मयंक अग्रवाल बने RCB की सबसे बड़ी कमजोरी, फैंस ने जताई नाराजगी   ||    SRH vs RCB: 10 साल का आईपीएल करियर, अब ईशान किशन के साथ पहली बार हुआ ऐसा   ||    IPL 2025: टॉप-2 के साथ अभी भी क्वालीफाई कर सकती है RCB, बन रहा ये समीकरण   ||    पूर्वोत्तर भारत में 50000 करोड़ रुपये और निवेश करेगा अडाणी ग्रुप: राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समि...   ||    Fixed Deposit: क्या है फिक्स्ड डिपॉजिट? निवेश करने पर फायदा या नुकसान, यहां पूरा समझें   ||    +++ 

भारतवंशियों ने FBI से की शिकायत कहा, भारत में अमेरिकी धरती से आतंक फैलाया जा रहा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, March 15, 2024

मुंबई, 15 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के नागरिकों ने FBI, जस्टिस डिपार्टमेंट और कैलिफोर्निया के सिलिकॉन वैली की लोकल पुलिस के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि अमेरिकी जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकी हमलों के लिए किया जा रहा है। इस दौरान हिंदुओं और जैन धर्म के मंदिरों के खिलाफ हेट क्राइम के मुद्दे पर भी चिंता जताई गई। बैठक में करीब 25 भारतीय अमेरिकी नागरिक मौजूद रहे। उन्होंने कहा, मंदिरों पर अचानक हमले बढ़ गए हैं, जिसकी वजह से यहां रह रहे भारतीय और भारतवंशी डर में हैं। खालिस्तान समर्थक स्कूलों और भारतीयों की दुकानों के बाहर ट्रक खड़ा कर उन्हें डराने धमकाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का भी जिक्र किया गया, जिसकी स्थापना गुरपतवंत सिंह पन्नू ने की थी। बैठक में बताया गया कि पन्नू के समर्थक अमेरिका में सबसे ज्यादा हिंदू और भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहते हैं। भारतीय समुदाय के लोगों ने पन्नू की तरफ से बार-बार जारी किए जा रहे भड़काऊ और धमकी भरे भाषणों के खिलाफ एक्शन की भी मांग की। मीटिंग के दौरान भारतीय अमेरिकियों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि FBI और पुलिस जैसी एजेंसियां ऐसे लोगों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रही है। इनमें वो लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास को जलाने की कोशिश की थी और डिप्लोमैट्स को खुलेआम धमकी दी थी।

तो वहीं, बैठक में शामिल एक भारतवंशी ने FBI को बताया कि खालिस्तान समर्थक खुलेआम एअर इंडिया के विमानों को उड़ाने की धमकी दे रहे हैं। खालिस्तानी हिंदुओं को टारगेट करने वाले मैसेज बैनर पर लिखकर घूमते हैं। दूसरी तरफ FBI ने कहा कि उन्हें खालिस्तानियों की गतिविधियों के बारे में जानकारी नहीं है। मीटिंग में जस्टिस डिपार्मेंट ने एक वर्किंग ग्रुप बनाने का वादा किया, जो धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने का काम करेगा। इस वर्किंग ग्रुप में भारतीय समुदाय से जुड़े कई लोगों को भी शामिल किया जाएगा। वहीं पिछले कुछ महीनों के अंदर अमेरिका में भारतीयों की मौत की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस साल शुरुआती 2 महीनों के अंदर अमेरिका में 5 भारतीय छात्रों और 3 भारतीय मूल के लोगों की मौत हो गई। भारतीयों की मौत पर पिछले महीने व्हाइट हाउस ने भी बयान जारी किया था। व्हाइट हाउस के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के स्पोक्स पर्सन जॉन किर्बी ने कहा था- नस्ल, लिंग या किसी भी आधार पर हिंसा अमेरिका में स्वीकार नहीं की जाएगी। राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनका प्रशासन इन हमलों को रोकने की पूरी कोशिश कर रहा है।

अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.