ताजा खबर
बीच आईपीएल बेचैन हो गए अर्जुन तेंदुलकर, फैंस से की दिल छूने वाली ‘भावुक’ अपील   ||    किस उम्र में नौकरी जाने का खतरा ज्यादा? बॉम्बे शेविंग के सीईओ ने बताई उम्र   ||    विदेशी निवेशकों के फेवरेट स्टॉक्स कौन? बिकवाली के बीच इन शेयरों पर बढ़ाया दांव   ||    ‘अभी भी नहीं हुई देर…गोल्ड, सिल्वर और बिटकॉइन पर लगाओ दांव’, किसने दी ये सलाह?   ||    ‘कोई छूट नहीं दी…’, टैरिफ मामले में डोनाल्ड ट्रंप ने लिया यूटर्न, जानें क्या बोले US प्रेसिडेंट?   ||    Katy Perry in Space: कैटी पेरी समेत 6 महिलाओं ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष उड़ान के दौरान गाया ‘व्हाट अ व...   ||    क्या डोनाल्ड ट्रंप लगाने जा रहे मार्शल लॉ? अमेरिका में क्यों हो रही ऐसी चर्चा, जानें कब से होगा लागू   ||    जश्न के दौरान जेडी वेंस के हाथ से गिरा ट्रॉफी स्टैंड, यूजर्स ने किया ट्रोल; सोशल मीडिया पर वीडियो वा...   ||    भारत-चीन में 5 साल के बाद सीधी यात्रा हवाई सेवा, पहले किन शहरों में कनेक्ट थीं फ्लाइट   ||    कौन है हंगरी की महिला बारबरा जबारिका? जिसने मेहुल चोकसी को हनी ट्रैप में फंसाया   ||    अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ, 21 दिन की साधना में जुटे श्रद्धालु   ||    LSG vs CSK: कप्तान ऋषभ पंत से हुई ये बड़ी गलती, हार के बाद अब उठ रहे सवाल   ||    हिसार-अयोध्या के बीच हवाई सेवा शुरू, पहली उड़ान का हुआ भव्य स्वागत   ||    IPL 2025: ICC ने श्रेयस अय्यर को दिया बड़ा सम्मान, खास लिस्ट में बनाई जगह   ||    एआईसीटीई, आईआईएम मुंबई, आईआईटी दिल्ली और एक्स्ट्रा-सी ने क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता की घोषणा की   ||    राजद के तेजस्वी यादव ने खड़गे, राहुल से की मुलाकात; बिहार की चुनावी तैयारियों पर हुई चर्चा   ||    हरियाणा भूमि सौदा मामले में पूछताछ के लिए रॉबर्ट वाड्रा ईडी के समक्ष पेश हुए   ||    सुप्रीम कोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में पूर्व आईएएस प्रोबेशनर खेडकर को गिरफ्तारी से संरक्षण बढ़ाया   ||    डॉ. अंबेडकर की वकालत भारत की सीमाओं से कहीं आगे तक गूंजती है: राज्य मंत्री अठावले ने संयुक्त राष्ट्र...   ||    ईडी ने राजस्थान कांग्रेस नेता खाचरियावास व अन्य के परिसरों पर छापे मारे   ||    +++ 

इजराइल ने गाजा के राफा को घेरा, रक्षा मंत्री ने कहा, इस पर करेंगे कंट्रोल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 12, 2025

मुंबई, 12 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इजराइली सेना ने राफा का बाकी गाजा से संपर्क काट दिया है। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने मोराग कॉरिडोर पर कब्जा कर लिया है, जिससे राफा का गाजा पट्टी से संपर्क टूट गया है। मोराग कॉरिडोर दक्षिणी गाजा में एक रास्ता है जो उसे गाजा पट्टी से अलग करता है। काट्ज ने गाजा के लोगों को धमकी देते हुए कहा कि यह हमास को भगाने और सभी बंधकों को रिहा कर जंग को खत्म करने का आखिरी मौका है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो ये सब गाजा के दूसरे इलाके में भी होना शुरू हो जाएगा। काट्ज ने कहा कि राफा को अब ‘इजराइली सिक्योरिटी जोन’ में बदल दिया गया है। इजराइली सिक्योरिटी जोन का मतलब मतलब उन जगहों से है, जिन्हें इजराइल अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी मानता है और उन्हें कंट्रोल करता है। राफा क्रॉसिंग, फिलाडेल्फी कॉरिडोर, वेस्ट बैंक के कुछ इलाके और गोलान हाइट्स इजराइली सुरक्षा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। इन इलाकों पर सेना के जरिए कंट्रोल किया जाता है। इजराइल काट्ज ने कहा कि नेत्जारिम कॉरिडोर जो गाजा को दो भागों में बांटती है, उसका भी विस्तार किया जाएगा। इस साल की शुरुआत में जब सीजफायर को लेकर डील हुई थी तब इजराइल ने नेत्जारिम कॉरिडोर छोड़ दिया था। लेकिन कुछ ही समय बाद इजराइल ने जंग फिर से शुरू कर दी और फिर से इस कॉरिडोर को अपने कब्जे में ले लिया।

काट्ज ने कहा कि जो भी लोग गाजा से छोड़ना चाहते हैं उन्हें आसानी से रास्ता दिया जाएगा। उन्होंने फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की गाजा से फिलिस्तीनियों को हटाने की प्लान का जिक्र किया। ट्रम्प ने फरवरी में गाजा को कंट्रोल में लेने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अमेरिका गाजा पट्टी पर कब्जा करेगा और यहां रिसॉर्ट सिटी बनाई जाएगी। यह वेस्ट एशिया के लिए रोजगार और टूरिज्म का सेंटर बनेगा। इस बीच इजराइली सेना ने खान यूनिस में रहने वाले लोगों को इलाका छोड़ने का आदेश दे दिया है। IDF के अरब भाषा के प्रवक्ता ने कहा कि इजराइल इस इलाके में घातक हमले शुरू करने जा रहा है। लोगों को सलाह दी जाती है कि हमला शुरू होने से पहले वे अपने घर छोड़ दें और गाजा के पश्चिम अल-मवासी इलाके में चले जाए। राफा दक्षिणी गाजा में है और मिस्र की सीमा पर है। इजराइल ने 6 मई 2024 को राफा में सैन्य अभियान शुरू किया था। इस दौरान इजराइली सेना ने राफा क्रॉसिंग पर कब्जा कर लिया था। तब इजराइल ने कहा था कि वह हथियारों की तस्करी रोकने के लिए ऐसा कर रहा है। इजराइल के एक्शन की वजह से तब 14 लाख से ज्यादा फिलिस्तीनियों को अपनी जगह छोड़नी पड़ी थी। इजराइली सेना ने सिर्फ 2 महीने में राफा के 44% इमारतों को बर्बाद कर दिया था। 17 अक्टूबर को हमास नेता याह्या सिनवार को इजराइली सेना ने राफा में ही मारा था।

अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.