ताजा खबर

नाकाम प्रेम संबंध से नाराज युवक ने ट्रेन में चिपकाए बम धमाके की धमकी वाले पत्र, गिरफ्तार

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, November 14, 2026

अयोध्या न्यूज डेस्क: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बम धमाके की धमकी वाले पत्र चिपकाने के आरोप में जीआरपी ने शुक्रवार को 28 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अयोध्या के गोसाईगंज स्थित अंसार नगर निवासी मोहम्मद शारिक के रूप में हुई है। उसे लखनऊ की सेवा ग्राम कॉलोनी से पकड़ा गया। जीआरपी के मुताबिक, उसने अपनी प्रेम कहानी नाकाम होने से नाराज होकर यह हरकत की थी।

पुलिस पूछताछ में शारिक ने बताया कि वह एक महिला से नाराज था, जिसने उससे रिश्ता खत्म कर लिया था। इसी वजह से उसने महिला को परेशान करने और बदनाम करने के इरादे से ट्रेन में धमकी भरे पत्र चिपकाए। जीआरपी के अनुसार, आरोपी के पास से कोई सामान बरामद नहीं हुआ है और उसका पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है।

यह मामला 11 नवंबर को सामने आया था। वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी ट्रेन चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 और 9 पर खड़ी थी। इसी दौरान ट्रेन के दो जनरल कोच के टॉयलेट के शीशों और खिड़कियों के पीछे हाथ से लिखे कुछ पत्र मिले। इनमें आपत्तिजनक सांप्रदायिक बातें लिखी थीं और ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

इसके बाद जीआरपी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। मामले की जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई थीं। गिरफ्तारी के बाद शारिक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, केस सुलझाने वाली पुलिस टीमों के लिए 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.