ताजा खबर

अयोध्या में बीएड प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 39 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

Photo Source : Google

Posted On:Monday, June 1, 2026

अयोध्या न्यूज डेस्क: अयोध्या जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन और आइरिस स्कैन की प्रक्रिया अपनाई गई।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए अवध विश्वविद्यालय को नोडल केंद्र बनाया गया था। नोडल अधिकारी एवं अवध विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कुल 17,891 अभ्यर्थी आवंटित थे। प्रथम पाली में 15,952 और द्वितीय पाली में 15,957 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, पहली पाली में 1,939 तथा दूसरी पाली में 1,934 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी।

परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई और कंट्रोल रूम से लाइव रिकॉर्डिंग भी कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 78 पर्यवेक्षक, 39 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई।

अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेन्द्र सिंह ने परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं नोडल अधिकारी विनय कुमार सिंह, नोडल समन्वयक प्रो. फारूख जमाल, जिला समन्वयक प्रो. गंगाराम मिश्र और केंद्र प्रतिनिधि डॉ. कमलेश ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने पर संतोष जताया।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.