ताजा खबर

अयोध्या में 240 फीट ऊंचे रावण का ऐतिहासिक दहन, रोएगा-हंसेगा पुतला

Photo Source : Twitter

Posted On:Sunday, September 28, 2025

अयोध्या न्यूज डेस्क: अयोध्या में इस साल दशहरा बेहद खास होने वाला है। रामकथा पार्क में 2 अक्टूबर को होने वाले रावण दहन में टेक्नोलॉजी का अनोखा तड़का लगेगा। यहां 240 फीट ऊंचे रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाथ के 190 फीट लंबे पुतले भी दहन किए जाएंगे। खास बात यह है कि इस बार रावण का पुतला आंखों से आंसू बहाएगा और मुख से हंसेगा भी।

22 सितंबर से अयोध्या में फिल्मी सितारों की रामलीला का मंचन हो रहा है। हर शाम रामकथा पार्क में बड़े-बड़े कलाकार प्रभु राम की लीला प्रस्तुत कर रहे हैं। दर्शकों के लिए इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रसारित किया जा रहा है। वहीं 2 अक्टूबर की रात यह मंचन अपने चरम पर होगा, जब ऐतिहासिक रावण दहन का आयोजन होगा।

रावण का निर्माण करने वाले मनोज ने बताया कि करीब एक महीने से 20 लोग मिलकर इस भव्य पुतले को तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार का अनुभव बेहद खास है क्योंकि अयोध्या की धरती पर सबसे बड़ा रावण बनाने का मौका मिला है। साथ ही पुतलों में टेक्नोलॉजी का समावेश इस आयोजन को यादगार बना देगा।

फिल्मी रामलीला समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने कहा कि अयोध्या में इस साल का दशहरा इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। जब सबसे बड़े रावण का दहन होगा, तो पूरा देश इस अनोखे नजारे का गवाह बनेगा। लोगों में इसे लेकर खासा उत्साह है और अयोध्या में इस पर्व का माहौल बेहद जोशीला दिखाई दे रहा है।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.