ताजा खबर

सट्टेबाजी से कमाई अकूत संपत्ति, हत्या का आरोपी अर्पित दुबे की अवैध संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर

Photo Source : Google

Posted On:Monday, February 10, 2025

अयोध्या न्यूज डेस्क: अयोध्या के कैंट कोतवाली क्षेत्र के बनबीरपुर में थार गाड़ी से कुचलकर हुई हत्या के मुख्य आरोपी अर्पित दुबे पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस अब उसकी अवैध संपत्तियों की जांच में जुटी है, जिन्हें सट्टेबाजी के जरिए अर्जित किया गया बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जल्द ही उसकी इन संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जा सकता है। इसके साथ ही, अर्पित के बैंक खातों और लेन-देन का विवरण भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अर्पित दुबे के पिता कचहरी में मुंशी हैं और वह एक साधारण परिवार से आता है। लेकिन, उसे शुरू से ही आलीशान जीवन का शौक था। जल्दी अमीर बनने के लालच में उसने सट्टेबाजी की दुनिया में कदम रखा और कुछ ही सालों में अकूत संपत्ति अर्जित कर ली। गांव के बाहर उसके कई गुर्गे भी थे, जो लोगों को डराने-धमकाने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि वह सट्टे में बड़ी रकम हार चुके लोगों को धमकाकर उनकी जमीनों पर कब्जा करने की फिराक में रहता था।

अपराध जगत में बढ़ते कद के साथ अर्पित का रुतबा भी बढ़ता गया, जिससे गांव के कई लोगों से उसकी तनातनी रहती थी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ सट्टेबाजी से जुड़े कई मुकदमे भी दर्ज हैं। काली कमाई से उसने थार गाड़ी खरीदी थी, जिससे हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। इसके अलावा, उसके पास दो और लग्जरी कारें होने का भी दावा किया जा रहा है।

कैंट थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि आरोपी ने अवैध तरीकों से काफी संपत्ति बनाई है। अब पुलिस इस पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद उसकी सभी संपत्तियों का आकलन किया जाएगा। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि अर्पित की अवैध संपत्तियों पर निश्चित रूप से बुलडोजर चलेगा और इस संबंध में सभी जरूरी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.