ताजा खबर

अयोध्या में कथा के दौरान कथावाचक का बयान चर्चा में, हिंदू युवाओं को मुस्लिमों से दोस्ती न करने की दी सलाह

Photo Source : Google

Posted On:Monday, March 16, 2026

अयोध्या न्यूज डेस्क: अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के कहुआ गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक शिवम शुक्ला के एक बयान को लेकर चर्चा शुरू हो गई। कथा के दौरान व्यास पीठ से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने हिंदू लड़के और लड़कियों को मुस्लिम युवाओं से दोस्ती न करने की सलाह दी। कथा स्थल पर गिरीश पति त्रिपाठी भी मौजूद थे।

कथावाचक शिवम शुक्ला ने अपने प्रवचन में हिंदू समाज से शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के संस्कारों पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक रहते हुए अपनी परंपराओं और धार्मिक मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए। इसी दौरान उन्होंने व्यासपीठ से कहा कि हिंदू लड़के और लड़कियां मुस्लिम लड़कों और लड़कियों से दोस्ती करने से बचें।

कथा के बाद अयोध्या धाम के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कथा वाचकों द्वारा परंपरा, संस्कृति और कथा शैली के समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि अयोध्या का आध्यात्मिक जगत नए कथावाचकों से काफी उम्मीदें रखता है। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का संचालन रोहित तिवारी द्वारा किया जा रहा है और उनकी माता इस कथा की मुख्य यजमान हैं।

महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि मनुष्य का शरीर पंचतत्वों से बना है और अंततः इन्हीं में विलीन हो जाता है। उन्होंने भगवान के अस्तित्व को सृष्टि का आधार बताते हुए लोगों से आध्यात्मिक जीवन और मुक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी और गोवर्धन पूजा का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.